दिल्ली पहुंचा मानसून. (लीड-1)
नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। लंबे इंतजार के बाद छह दिन विलंब से मानसून ने सोमवार को यहां दस्तक दे दी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक बी.पी.यादव ने बताया, "दिल्ली में सोमवार को मानसून पहुंच गया। दिल्ली में हालांकि सामान्य तौर पर 29 जून को ही मानसून आ जाता है। इस मौसम में अच्छी बारिश होने की संभावना है।"
यादव ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।
अधिकारी ने बताया, "बादल छाये रहेंगे तथा शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।" दिल्ली में सोमवार को 57.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
गौरतलब है कि पिछले साल 30 जून को मानसून दिल्ली पहुंच गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications