चीनी परियोजनाओं से ब्रह्मपुत्र का प्रवाह प्रभावित नहीं : बंसल

प्रशांत सूद

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री पवन कुमार बंसल का कहना है कि चीन ने भारत से कहा है कि वह ब्रह्मपुत्र पर केवल बहाव को जारी रखने वाली परियोजनाओं को बनाएगा और इससे पानी का बहाव प्रभावित नहीं होगा।

बंसल ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "चीन ने संकेत दिया है कि वह ब्रह्मपुत्र पर केवल बहाव को जारी रखने वाली परियोजनाएं बनाएगा और इससे भारत में पानी का बहाव प्रभावित नहीं होगा।"

ब्रह्मपुत्र पर चीन के एक बांध निर्माण के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि चित्रों से नहीं लगता कि एक बड़े बांध का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा,"चित्रों में कुछ गतिविधियां दिखी हैं..लेकिन इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि इसका उद्देश्य पानी के बहाव को मोड़ने या उसे रोकने के लिए किसी बड़े बांध का निर्माण करना है।"

मंत्री ने कहा कि चीन ने बाढ़ के समय ब्रह्मपुत्र के संबंध में भारत के साथ जानकारियां साझा की।

मंत्री ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने के कारण देश में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता घटी है और खाद्य सुरक्षा की चुनौती से निपटने के लिए जल की मांग बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक और गंभीर चुनौती है। अधिकांश अध्ययनों में संकेत दिया गया है कि बाढ़ और सूखे जैसी घटनाओं में वृद्धि के कारण यह जल संसाधनों को प्रभावित कर सकता है।

देश में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता वर्ष 1951 में 5,177 घनमीटर थी जो वर्ष 2001 में गिरकर केवल 1,820 घनमीटर रह गई है। बंसल ने कहा कि सरकार देश के जलाशयों की भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है।

प्रस्तावित बांध सुरक्षा विधेयक पर मंत्री ने कहा कि इसे मंत्रिमंडल से मंजूरी मिली है। उनको उम्मीद है कि संसद के मानसून सत्र में इसे पेश किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+