पाकिस्तान में 10 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र ओरकजई में सोमवार को लड़ाकू विमानों के हवाई हमले में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए और चार घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओरकजई इलाके में आतंकवादियों के गुप्त ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया। इस हमले में चार मकान भी नष्ट हो गए।
गौरतलब है कि मार्च से ही ओरकजई एजेंसी के विभिन्न इलाकों में चलाए गए अभियान के तहत अब तक 1,200 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications