राजस्थान में मूसलाधार बारिश, 16 मरे

राज्य में जयपुर, कोटा, उदयपुर सहित कई शहरों में लगातार बारिश होने के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। जयपुर के एक रिहायशी इलाके में चार मंजिला निर्माणधीन इमारत ढह गई। रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ के बेंगू कस्बे में महज चार घंटे में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, अलवर के कोटकासिम में 120, जयपुर के फुलेरा में 100 और नरेना, पावटा में 82 व 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उदयपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। झालावाड़ में तेज हवाओं के साथ वर्षा के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।

जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई। सिरोही के सरूपगंज थाना क्षेत्र में ईसरा-नितोडा मार्ग पर रविवार शाम बरसाती नाले में यांत्रियों से भरी टैंपो पलट जाने से उसमें सवार चार बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

उधर, कोटा में बिजली गिरने से दो जनों की मौत हो गई। अलवर जिले में दो, राजाखेड़ा तहसील में एक, निबाहेड़ा उपखण्ड के सागवाडिया में तीन व रोजडा गांव में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जालोर में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+