दिल्ली में बारिश, तापमान लुढ़का
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मानसून पहुंचने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।
अधिकारी ने बताया, "बादल छाये रहेंगे तथा शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।" दिल्ली में सोमवार को 57.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
एक अधिकारी ने बताया, "अभी हम यह नहीं कह सकते कि मानसून का आगमन हो चुका है। 1.30 बजे हमारी बैठक होगी जिसके बाद इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications