भारत बंद : साइकिल से निकले रविशंकर प्रसाद
पटना, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद विपक्ष द्वारा आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए सोमवार को पटना की सड़कों पर साइकिल से निकले।
प्रसाद ने पटना की सड़कों पर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने भारत बंद को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि इसे लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।
अपनी साइकिल की सवारी के विषय में उन्होंने कहा कि परेशान आम लोगों के दर्द को सरकार तक पहुंचाने के लिए उन्होंने साइकिल की सवारी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने लोगों को असहनीय दर्द दिया है। अब पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में मूल्य वृद्घि तो जख्म पर नमक छिड़कने जैसी है।
उन्होंने राजद के अगामी 10 जुलाई के बंद को ढकोसला बताते हुए कहा कि यह दिखावा है। दिल्ली में प्यार और पटना में तकरार नहीं चलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications