उत्तर प्रदेश पर्यटन पर वेबसाइट जल्द
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व उन्हें पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग जल्द ही एक वेबसाइट शुरू करने जा रहा है। इसके चलते विश्व में अपनी पहचान रखने वाले कुशीनगर समेत कई पर्यटन स्थल बेवसाइट से जुड़ जाएंगे। पर्यटन विभाग इस पर पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश के तमाम धर्मिक स्थलों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगा।
पर्यटन विभाग की इस बेवसाइट पर धार्मिक स्थली के इतिहास व उससे जुड़ी तमाम जानकारी के साथ वहां पर्यटकों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी मिलेगी। बौद्ध सर्किट बेवसाइट पर तथागत बुद्ध से जुड़े तमाम प्रमुख स्थलों में सारनाथ, कौशांबी, संकिशा, कपिलवस्तु, कुशीनगर, पाटलिपुत्र सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी मौजूद रहेगी। इसी प्रकार अन्य धार्मिक स्थलों के बारे में भी इस बेवसाइट पर जानकारी उपलब्ध रहेगी।
पर्यटन उपनिदेशक पीके सिंह ने बताया कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए पर्यटन विभाग सैदव तत्पर है। इस क्रम में बेवसाइट की कार्ययोजना तैयार की गई है और इसे अति शीघ्र कार्यरूप दे दिया जाएगा। इस साइट के आने के बाद यूपी पर्यटन को फायदा मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications