अमेठी के नाम पर गडकरी ने मायावती को कोसा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अमेठी का नाम बदलकर छत्रपति शाहूजी महाराज नगर किए जाने पर मायावती सरकार की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मायावती सिर्फ वोटबैंक की राजनीति कर रही हैं। उन्हें इस प्रकार कुछ हांसिल नहीं होने वाला है।
ज्ञात हो कि मायावती सरकार ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र व कसबे अमेठी का नाम को जिले में परिवर्तित कर उसका नाम छत्रपति शाहूजी महाराज नगर रख दिया। इस पर भाजपा अध्यक्ष ने मायावती की कड़ी आलोचना की है। गडकरी ने कहा, "इस फैसले का उद्देश्य चुनावी लाभ और वोट बैंक है। इलाके या जिले के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया।"
क्लिक करें- अमेठी में राजनीति या पैसे की बर्बादी
राज्य में भाजपा सरकार के दौरान कई नए जिलों के निर्माण के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि उन फैसलों का उद्देश्य उन क्षेत्रों और राज्य का विकास करना था। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने गुरुवार को सुल्तानपुर जिले की अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना और रायबरेली जिले की सलोन और तिलोई तहसीलों को मिलाकर नया जिला बनाने का फैसला किया। कांग्रेस ने इस जिले का नाम राजीव गांधी नगर रखने की मांग की थी।
गडकरी ने कहा, "हमारी रुचि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के आरोप-प्रत्यारोप में नहीं है लेकिन अमेठी का नाम बदलना पूरी तरह राजनैतिक है।" अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी करते हैं। इससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी, पिता राजीव गांधी, चाचा संजय गांधी यहां से सांसद रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications