अमेरिकी महिलाओं से धूम्रपान छोड़ने की अपील
लास एंजेलिस, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रीय कैंसर संस्थान ने रविवार को देश की महिलाओं से धूम्रपान छोड़ने की अपील की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कैंसर संस्थान देश की महिलाओं को 'धूम्रपान मुक्त शपथ' के तहत धूम्रपान करने की आदत छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। साथ ही संस्थान की तरफ से इसके लिए एक वेबसाइट की भी शुरुआत की गई है।
संस्थान के मुताबिक धूम्रपान से पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को ज्यादा गंभीर खतरा रहता है। संस्थान ने यह भी कहा कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने तथा फफड़ों के कैंसर का खतरा अधिक होता है।
कैंसर संस्थान की तरफ से कहा गया है कि यह भावनात्मक अपील महिलाओं को धूम्रपान से मुक्ति दिलाने में अहम साबित होगी।
संस्थान की तरफ से जारी की जाने वाली वेबसाइट में धूम्रपान छोड़ने के सही तरीके की जानकारी दी गई है। यह वेबसाइट लोगों को धूम्रपान संबंधी जानकारी के लिए फोन के माध्यम से परामर्श सेवा की सुविधा भी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications