कर्फ्यू हटा, श्रीनगर में जनजीवन सामान्य
पिछले सप्ताह से कर्फ्यू झेल रहे सात थाना क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया गया।
रविवार होने के बावजूद बाजार खुले हैं और दुकानदारों ने नौ दिनों के बाद अपनी दुकानें खोली।
विशेषकर शहर के पुराने इलाके में लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए बाजारों में पहुंचे।
उत्तर कश्मीर के सोपोर कस्बे से भी रविवार को कर्फ्यू हटा लिया गया। बहरहाल दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में कर्फ्यू लागू है और वहां रविवार को कर्फ्यू में केवल दो घंटे की ढील दी गई।
घाटी में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के विरोध में पत्थराव कर रही भीड़ पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में अब तक कम से कम 11 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications