कांग्रेसी सांसद के आवास का ताला टूटा
पुलिस ने शनिवार को बताया कि नॉर्थ एवेन्यू स्थित मकान संख्या-214, बाड़मेर के सांसद हरीश चौधरी को आवंटित है।
जब ताला टूटा तो उस समय चौधरी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। वह एक जुलाई को ही अपने संसदीय क्षेत्र के लिए रवाना हो गए थे।
संपर्क करने पर चौधरी ने कहा, "मुझे पता चला है कि दरवाजे का ताला तोड़ दिया गया है। फिलहाल मेरे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार सब कुछ सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शंकर दास ने कहा कि जांच के लिए पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications