बंद के दौरान उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई होगी : चव्हान
उन्होंने संबंधित अधिकारयों से कहा कि वे सुनिश्चत करें कि उपनगर की आवश्यक सेवाएं तथा लंबी दूरी की रेलगाड़ियां, वायु सेवाएं बाधित न हों तथा आवश्यक खाद्य सामग्री, चिकित्सा और एंबुलेंस की सुविधाएं बहाल रहें।
चव्हान ने महंगाई के विरोध में देशव्यापी बंद से दो दिन पूर्व ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और हालात की समीक्षा की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षति हुई तो सरकार जिम्मेदार व्यक्ति से उसकी कीमत वसूलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications