बांग्लादेश में विपक्षी पार्टियों का आंदोलन तेज
विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने इस्लामी पार्टियों के एक संगठन इस्लामी ओकिया जोत (आईओजी) के नेताओं के साथ शनिवार को चर्चा की और देश की सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के तीन शीर्ष नेताओं की रिहाई के लिए सरकार को पांच दिनों की मोहलत दी।
इससे पहले बुधवार को एक मानव श्रृंखला आयोजित की गई और उसके दो दिन बाद क्रमिक अनशन रखा गया।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने जमात कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ पैमाने की गई हिंसा और तोड़फोड़ के चित्र प्रकाशित किए हैं।
जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) वर्ष 2008 के संसदीय चुनाव में हार के बाद जमात और आईओजे से दूर हट गई है।
बहरहाल जमात के शीर्ष नेता मौलाना मोतिउर रहमान निजामी और दो अन्य अली हसन मुहम्मद मुजाहिद और दिलावर हुसैन सैयद की गिरफ्तारी के बाद से उनकी नजदीकी फिर बढ़ने लगी है।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि उनकी सरकार बीएनपी और उसके सहयोगियों की परवाह किए बगैर युद्ध अपराधों के मुकदमे को आगे बढ़ाएगी।
जमात के पकड़े गए तीनों नेता वर्ष 1971 के स्वाधीनता आंदोलन के दौरान नागरिकों पर हमला करने वाले इस्लामी कार्यकर्ताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications