फिलीपींस में सड़क दुर्घटना, 15 मरे

मनीला, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फिलीपींस के सेबू प्रांत में खचाखच भरी एक बस के दीवार से टकरा जाने से 15 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक सेबू प्रांत के टोलेडो शहर में बस का ब्रेक फेल हो जाने के बाद वह राजमार्ग के समीप ही एक दीवार से जा टकराई।

जांचकर्ताओं के मुताबिक बस में 53 यात्रियों के बैठने की जगह थी लेकिन उसमें 60 से अधिक लोग सवार थे। इस हादसे के बाद 10 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि पांच लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई जबकि 48 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

गौरतलब है कि पिछले तीन सप्ताह में सेबू में होने वाली चौथी सड़क दुर्घटना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+