नक्सली हमले में मारे गए 2 लोगों के शवों की बरामदगी नहीं
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया, "कुछ लोगों ने नदी किनारे दो शव देखे थे, लेकिन पुलिस ने गोलियों से छलनी दोनों शवों को बरामद नहीं किया है।"
एक ग्रामीण ने बताया, "एक शव की शिनाख्त पश्चिम मिदनापुर के बीनपुर के निकटवर्ती गांव मोहनपुर निवासी चित्ता दंडपथ के रूप में हुई है। वह कुलिया हाट जाने के बाद पिछले सोमवार से लापता था।"
ग्रामीणों के अनुसार दो शव पश्चिम मिदनापुर और बांकुड़ा की सीमा पर पड़े मिले थे, लेकिन पश्चिम मिदनापुर पुलिस ने बांकुड़ा पुलिस को शव नहीं बरामद करने के लिए दोषी ठहराया है।
दूसरी ओर, पश्चिम मिदनापुर पुलिस के प्रमुख मनोज वर्मा ने कहा है कि ताराफेनी नदी तट पर मिले शवों की उन्हें जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications