श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ दर्शन कर लौटा
अधिकारियों के अनुसार लगभग 12,000 श्रद्धालुओं ने समुद्र तल से 13,500 फीट की ऊंचाई पर बने मंदिर की यात्रा की।
नियमित रूप से अमरनाथ यात्रा करने वाले 36 वर्षीय दुकानदार अश्वनी शर्मा ने बताया, "अच्छा अनुभव रहा। 30 जून को पहलगाम पहुंचने पर हमारी सारी आशंकाएं दूर हो गईं। वहां हमें पूर्णतया अलग वातावरण मिला। लेकिन हमें कुछ भी असहज महसूस नहीं हुआ।"
उन्होंने कहा, "इस यात्रा को मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा, क्योंकि यह आशंकाओं, आतिथ्य सत्कार और आश्वासनों का मिला-जुला रूप था। स्थानीय लोगों ने हमारी यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया।"
शर्मा ने रविवार की शाम आईएएनएस को बताया, "सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी आश्वस्त करने वाली थी।"
जम्मू लौटे एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि दक्षिण कश्मीर लौटने पर कश्मीरी मुसलमान कुलियों एवं अन्य स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया तथा पूरा सहयोग दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications