हांगकांग में आपात स्थिति में उतरा हेलीकॉप्टर
हांगकांग, 4 जुलाई (आईएएनएस)। हांगकांग से मकाओ जा रहे एक हेलीकॉप्टर को यहां के विक्टोरिया बंदरगाह पर शनिवार को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में सवार सभी 13 यात्री सुरक्षित हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एडब्ल्यू139 हेलीकॉप्टर को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 12.04 बजे आपात स्थिति में उतारना पड़ा। उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में तेज आवाज सुनाई देने पर चालक ने नीचे उतारने का फैसला किया।
नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यकारी महानिदेशक ल्युंग यू-केयुंग ने कहा, "चालक ने हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में तेज आवाज सुनी और उसे नीचे उतारने का फैसला किया।"
उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर के टूटे हुए हिस्से को इटली में जांच के लिए भेजा जाएगा जहां उसका निर्माण होता है।
गौरतलब है कि हेलीकॉप्टर में दो चालकों सहित कुल 13 लोग सवार थे। उन्हें सुरक्षित निकालकर अस्पताल ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications