दिल्ली में बारिश से खुशगवार हुआ मौसम
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार तड़के की हल्की बारिश से लोगों को तपिश और उमस से राहत मिली और तापमान कई डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली तक मानसून जल्द पहुंचने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हल्की बारिश हुई है। कम दबाव का यह क्षेत्र दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है। दिल्ली में रविवार को लगभग 8.30 बजे सुबह में 15.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकारी ने बताया, "आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।"
गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो औसत से तीन डिग्री ऊपर था। अधिकतम तापामान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications