एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या
पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में रविवार तड़के एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि पटना से लगभग 70 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर के खरबार रिहायशी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। स्थानीय लोग दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications