खाप पंचायतों के बचाव पर माकपा ने हुड्डा की निंदा की
माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "संकीर्ण जातीय नियमों से बाहर निकल कर शादी करने वाले युवा जोड़ों के खिलाफ जातीय खाप पंचायतें अवैध फरमान जारी कर रही हैं। परिणामस्वरूप युवा जोड़ों की क्रूर और अमानवीय हत्याएं हो रही हैं।"
बयान में कहा गया है, "मुख्यमंत्री और कुछ कांग्रेसी सांसदों द्वारा खाप पंचायतों के बचाव में दिए गए बयान इस तरह की अवैध और हिंसक गतिविधियों को बढावा दे रहे हैं।"
बयान में कहा गया है, "इस तरह के अवैध आदेश जारी करने वालों और धमकी व हिंसा को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ पोलित ब्यूरो कड़ी कार्रवाई की मांग करता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications