गोरखा संगठन का 40 दिवसीय बंद का आह्वान
कोलकाता, 4 जुलाई (आईएएनएस)। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने दो अगस्त से दार्जीलिंग जिले के तीन पहाड़ी प्रखण्डों में 40 दिवसीय बंद का रविवार को आह्वान किया। बंद का यह आयोजन छठे दौर के त्रिपक्षीय बातचीत के प्रति राज्य और केंद्र सरकार की बेरुखी के विरोध में किया गया है।
जीजेएम ने तत्काल बातचीत आयोजित करने की मांग की है।
जीजेएम के सहायक महासचिव बिनय तमांग ने कहा, "हम तीन पहाड़ी प्रखण्डों में दो अगस्त से 11 सितंबर तक 40 दिवसीय बंद का आह्वान कर रहे हैं, क्योंकि राज्य सरकार छठे दौर की त्रिपक्षीय बातचीत में देरी कर रही है। हम मांग करते हैं कि बातचीत तत्काल आयोजित की जाए।"
अलग गोरखालैंड राज्य के लिए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जीजेएम ने यह भी घोषणा की है कि दार्जीलिंग गोरखा हिल काउंसिल (डीजीएचसी), केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय मंगलवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे। दार्जीलिंग के तीन पहाड़ी प्रखण्डों में 25 जुलाई को एक आम बंदी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications