दिल्ली में सभी जन आहार केंद्र बंद रहेंगे
नई दल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने सोमवार को मुख्य विपक्षी दलों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर उन सभी 'जन आहार केंद्रों' को बंद रखने का आदेश दिया है, जहां गरीबों को 15 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलता है।
एक अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "भारत बंद के मद्देनजर सभी सात जन आहार केंद्र सोमवार को बंद रहेंगे।"
उल्लेखनीय है कि गरीबों को दिन में दो बार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 29 जून को जन आहार केंद्रों का उद्घाटन किया था।
विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार से सभी केंद्र सामान्य तौर पर खुले रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications