नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में पुल उड़ाया
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि नक्सलियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-221 पर बने पुल को विस्फोटक से उड़ा दिया। यह पुल दंतेवाड़ा और आंध्र प्रदेश के खम्माम जिले के बीच एक प्रमुख कड़ी था।
राज्य के गृह मंत्री ननकीराम कंवर रविवार को दंतेवाड़ा का दौरा करने वाले थे, लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से उन्हें सड़क मार्ग से यात्रा न करने की सलाह दी थी। वह संभवत: चिंतलनार इलाके का दौरा करने वाले थे, जहां नक्सलियों ने छह अप्रैल को 76 सुरक्षाकर्मियों को मार डाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications