अफगानिस्तान में पेट्रियस ने संभाली कमान (राउंडअप)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के मुख्यालय पर पेट्रियस ने कहा, "हमें अफगान, तालिबान के सामने यह साबित करना होगा कि आईएसएएफ सुरक्षा बल लोगों की रक्षा कर सकता है।"
उन्होंने कहा, "हमारा जीतना ही स्पष्ट तौर मुख्य उद्देश्य है।" समारोह में नाटो और अफगान के अधिकारी मौजूद थे।
कमान में ऐसे समय में बदलाव किया गया है जब वर्ष 2001 में अति इस्लामिक उग्रपंथियों को अपदस्थ करने के बाद आज भी विद्रोही मजबूत स्थिति में हैं।
पेट्रियस ने कहा, "हम एक कठिन लड़ाई में लगे हुए हैं। हम युद्ध के कई सालों के बाद बेहद महत्वपूर्ण दौर में हैं।"
उन्होंने कहा, "हमें अफगान के लोगों और दुनिया के सामने यह साबित करना होगा कि अलकायदा और उसके सहयोगी आतंकवादी गुटों को अफगानिस्तान की सीमा के भीतर दोबारा खड़ा होने की अनुमति नहीं देंगे। जिससे कि उन्हें सबक मिल सके कि वे अफगान की जनता और दुनिया में स्वतंत्रता पसंद देशों पर हमला नहीं कर सकते।"
अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व के बारे में मीडिया में अपमानजनक टिप्पणी के बाद जनरल स्टेनली मैकक्रिस्टल को अफगानिस्तान में नाटो सेना के कमांडर के पद से हटा दिया गया।
उल्लेखनीय है कि मैकक्रिसटल की गत जून में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, अफगानिस्तान में अमेरिका के राजदूत कार्ल इकेनबरी और अफगानिस्तान व पाकिस्तान के लिए विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने कड़ी आलोचना की थी।
अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना अपना नुकसान बढ़ने और तालिबान से निपटने व भ्रष्टाचार कम करने में अफगान सरकार की विफलता को लेकर चिंतित है।
पेट्रियस (57 वर्ष) ने इराक में वर्ष 2007 में आतंकवाद के खिलाफ अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और अमेरिकी सेनाओं की वापसी के लिए ठोस आधार तैयार किया।
पेट्रियस ने कहा, "नागरिक और सैनिक, अफगान तथा अंतर्राष्ट्रीय, हम सभी एक अभियान के लिए एक दल हैं।"
उधर दक्षिण और मध्य अफगानिस्तान में अफगान और नाटो सुरक्षा बलों ने झड़प और हवाई हमलों की अलग-अलग घटनाओं में 80 संदिग्ध तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आंतरिक मंत्रालय के एक बयान में बताया गया है कि दक्षिणी प्रांत हेलमंद के दिशु जिले में कुल 63 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं।
बयान में कहा गया है कि अफगान और अमेरिकी नेतृत्व वाले सुरक्षा बलों ने शुक्रवार से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रखा था, जो रविवार सुबह तक जारी रहा।
इस दौरान संयुक्त सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से 16.5 टन मादक पदार्थ जब्त किया, जबकि 10 तस्करों और शस्त्र आतंकियों को हिरासत में लिया। इनमें विदेशी लड़ाके भी शामिल हैं।
बयान के मुताबिक संयुक्त सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई के दौरान अफगान नागरिकों को मुक्त कराया। जिन्हें तालिबान आतंकवादियों ने सरकार के साथ काम करने के आरोप में जेल में डाल दिया था।
प्रांतीय गवर्नर ने रविवार को एक बयान में बताया कि कि हेलमंद प्रांत के नाद अली जिले में शनिवार को नाटो के हवाई हमले में एक स्थानीय तालिबान कमांडर सहित उसका एक सहयोगी मारा गया।
प्रांतीय गवर्नर के एक प्रवक्ता शाहीदुल्ला शाहिद ने बताया कि मध्य प्रांत वर्दक में शनिवार को तीन अलग-अलग हवाई हमलों में कम से कम 16 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
आतंरिक मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दक्षिणी प्रांत हेलमंद और जाबुल में रविवार को सड़क किनारे हुए एक विस्फोट में आठ नागरिकों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
उत्तरी प्रांत कपिसा व पश्चिमी प्रांत निमरुज में शनिवार को एक इसी तरह के हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications