गुजरात में बंद को सफल बनाने की तैयारी
पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थानों और कारपोरेट संस्थाओं को बंद रखने के लिए कहा है।
शिक्षण संस्थानों, खासतौर से स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है। जबकि कुछ चुनी हुई कारपोरेट कंपनियों के कार्यालय बंद रहेंगे। अन्य कंपनियों से कहा गया है कि उनके काम पर आए कर्मचारियों को लौटा दिया जाएगा।
पट्नी कंप्यूटर सिस्टम ने अपने कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा की है, जबकि टीसीएस ने कर्मचारियों से कहा है कि यदि वे चाहें तो वापस जा सकते हैं। अहमदाबाद के आसपास की औद्योगिक इकाइयों ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि हिंसा फैलने की अशंका को देखते हुए वे काम पर न आएं।
उधर, गुजरात विश्वविद्यालय ने पांच जुलाई को होने वाली परीक्षाओं को बंद के मद्देनजर स्थगित करने की घोषणा की है।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के उपाध्यक्ष एच. वसंत के अनुसार संगठन ने बंद को समर्थन देने का फैसला लिया है। इस कारण सड़कों पर ट्रक नहीं चलेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के सभी पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे सुनिश्चत करें कि उनके इलाके में एक भी दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं खुले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications