महंगाई के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार : माकपा
माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से जारी एक बयान में रविवार को कहा गया, "ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है। इससे खाद्य महंगाई आकाश छुएगी।"
पेट्रोल व डीजल की कीमतें नियंत्रण मुक्त करने के कदमों पर पुनर्विचार न करने पर पार्टी ने सरकार की आलोचना की।
पार्टी ने कहा, "कीमतें नियंत्रण मुक्त करने का मतलब है निजी तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाना और लोगों को बहुराष्ट्रीय तेल कंपनियों की दया पर छोड़ना।"
पार्टी ने सोमवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए जनता से भारी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है। मूल्य वृद्धि वापस लेने के लिए यह बंद सरकार को चेतावनी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications