कोकीन तस्करी में लगी पनडुब्बी जब्त
अधिकारियों ने कहा कि मादक द्रव्यों की तस्करी में लगे एक संगठन ने इक्वाडोर-कोलंबिया सीमा पर इसका निर्माण किया था।
समाचार चैनल सीएनएन ने कहा कि डीजल और बिजली से चलने वाली पनडुब्बी करीब 30 मीटर लंबी और तीन मीटर ऊंची है। इस संबंध में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।
अमेरिकी मादक द्रव्य प्रवर्तन प्रशासन ने स्वीकार किया कि पहली बार नशीले पदार्थो की तस्करी के लिए उपयोग की जा रही पनडुब्बी पकड़ी गई है।
एजेंसी के क्षेत्रीय निदेशक जाय बेरमैन ने स्वीकार किया कि इससे समुद्री निगरानी बलों के सामने नई चुनौती पैदा हुई है।
पनडुब्बी का निर्माण एक दूरस्थ जंगली क्षेत्र में किया गया जिससे सुरक्षा बलों को इसकी भनक न लगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications