मिस्र में 2 पुलिकर्मियों पर ब्लॉगर को पीटकर मारने का आरोप
काहिरा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र में दो पुलिसकर्मियों पर एक ब्लॉगर को प्रताड़ित करने और उसे पीटकर मार डालने का आरोप लगाया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक महमूद सलाह महमूद और अवाद इस्माली सुलेमान पर 28 वर्षीय खालिद मोहम्मद सईद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
सईद ने पुलिसकर्मियों से संबंधित एक वीडियो को इंटरनेट पर जारी किया था जिसमें दोनों को रिश्वत की रकम को आपस में बांटते हुए दिखाया गया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सईद से बदला लेने के उद्देश्य से उसे पीटकर मार डाला।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मी जून में सईद को एक इंटरनेट कैफे से बाहर ले गए और कथित तौर पर उसे पीटकर मार डाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications