पहली बार सभी विपक्षी पार्टियां बंद के लिए एकजुट हुईं: आडवाणी (लीड-1)

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को कहा कि वामपंथी पार्टियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग ) की ओर से ईंधन कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आयोजित सोमवार का राष्ट्रव्यापी बंद, भारतीय इतिहास का पहला अवसर है।

आडवाणी ने कहा कि वामपंथी पार्टियों और राजग ने एक ही दिन भारत बंद का आयोजन किया है। उन्होंने कहा, "जहां तक मुझे स्मरण है, मैं ऐसा पहली बार देख रहा हूं, जब इतनी सारी पार्टियां भारत बंद के लिए एकजुट हुई हैं।"

आडवाणी यहां भारत बंद के लिए रणनीति तय करने हेतु भाजपा नेतृत्व वाले राजग के वरिष्ठ नेताओं की आयोजित एक बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

राजग ने एक बयान में कहा है कि वह भारतीय जनता के खिलाफ सरकार के पूर्वनियोजित षड़यंत्र को बर्दाश्त नहीं करेगा।

राजग की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है, "राजग ने कहा है कि वह कांग्रेस और एक संवेदनहीन सरकार द्वारा भारतीय जनता के खिलाफ पूर्वनियोजित साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा।"

यद्यपि वामपंथी पार्टियों ने एक ही दिन अलग से बंद का आह्वान किया है, लेकिन राजग ने कहा है कि सभी विपक्षी पार्टियां अपनी विचारधाराओं को दरकिनार कर हाल की मूल्य वृद्धि को वापस लेने की अपनी मांग और विरोध को दर्ज कराने के लिए एकजुट होने को मजबूर हुई हैं।

बैठक में तय किया गया कि विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए राजग के नेताओं को विभिन्न शहरों में तैनात किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह, जनता दल (युनाइटेड) के नेता और राजग संयोजक शरद यादव दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

इसी तरह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, सुषमा स्वराज भोपाल में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली और पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू हैदराबाद में, भाजपा महासचिव अनंत कुमार बेंगलुरू में और भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद पटना में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+