रविवार को अफगानिस्तान में सेना की बागडोर संभालेंगे पेट्रस
वाशिंगटन/काबुल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में रविवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सेना की बागडोर संभालने जा रहे अमेरिकी जनरल डेविड पेट्रस ने अमेरिकी सैन्य अधिकारियों और नागरिक प्रयासों में समन्वय का आह्वान किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पेट्रस ने शनिवार को काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास में मेहमानों से कहा कि यह सहयोग वैकल्पिक नहीं है।
अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व के बारे में मीडिया में अपमानजनक टिप्पणी के बाद जनरल स्टेनली मैकक्रिस्टल को अफगानिस्तान में नाटो सेना के कमांडर के पद से हटा दिया गया।
पेट्रस ने कहा, "नागरिक और सैनिक, अफगान तथा अंतर्राष्ट्रीय, हम सभी एक अभियान के लिए एक दल हैं।"
अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना का नुकसान बढ़ने और भ्रष्टाचार कम करने में अफगान सरकार की विफलता के दौर में मैकक्रिस्टल की विदाई हुई।
पेट्रस (57 वर्ष) ने इराक में वर्ष 2007 में आतंकवाद के खिलाफ अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और अमेरिकी सेनाओं की वापसी के लिए ठोस आधार तैयार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications