ब्लेयर के सुरक्षा खर्च से करदाताओं पर 250,000 पाउंड का बोझ
समाचार पत्र 'द मेल' ने खबर दी है कि छुट्टियों पर और अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के दौरान ब्लेयर के साथ जाने वाले अंगरक्षकों के दल पर जो खर्च आता है, वह उनके परवर्ती, पूर्व प्रधानमंत्री, गार्डन ब्राउन की सुरक्षा पर आने वाले खर्च से दोगुना है।
यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब सरकार गृह मंत्रालय के खर्च में भारी कटौती की योजना बना रही है। इस योजना के तहत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के बेकार होने की आशंका है।
ब्लेयर जहां कहीं भी जाते हैं, मेट्रोपॉलिटन पुलिस एसओ1 स्पेशलिस्ट प्रोटेक्शन इकाई के पांच निजी अंगरक्षकों का एक दल उनके साथ होता है।
ब्लेयर अब अपना अधिकांश समय विदेशों में बिताते हैं, या फिर मध्य पूर्व के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत के रूप में अपनी अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक भूमिका में, या फिर अपने लाभकारी व्यापारिक गतिविधियों में या छुट्टियों पर जाने में।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछली गर्मी में बोर्नियो में दो सप्ताह की छुट्टी के दौरान अधिकारियों ने ब्लेयर की सुरक्षा पर 22,000 पाउंड का बिल थमाया था।
इसके तत्काल बाद ब्लेयर ने एक सप्ताह बाली में बिताया था। वहां उनकी सुरक्षा के लिए गए तीन पुलिस कर्मियों के दल पर 6,873 पाउंड का खर्च आया था।
छुट्टियों के दौरान साथ जाने के अलावा पुलिस अधिकारियों ने वर्ष 2010 के प्रथम चार महीने के दौरान ब्लेयर के साथ 21 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं की। इन अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं में अबु धाबी, जार्डन, लाइबेरिया, चीन, इजरायल, सिंगापुर, मलेशिया और अमेरिका की यात्राएं शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications