पैसेंजर रेलगाड़ियों की रात्रि सेवा स्थगित
दक्षिण-पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पैसेंजर रेलगाड़ियों का परिचालन रात 10 बजे से सुबह पांच बजे के बीच स्थगित रहेगा।
उन्होंने कहा कि पश्चिम और मध्य भारत से आने वाली लंबी दूरी की कुछ गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है। कुछ गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है तथा कुछ को स्थगित कर दिया गया है।
प्रवक्ता के अनुसार हावड़ा से चलने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों-2810 हावड़ा-मुंबई मेल वाया नागपुर, 2130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, 2834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 2906 हावड़ा-पोरबंदर/ओखा एक्सप्रेस, 2152 हावड़ा-एलटीटी समरसता एक्सप्रेस वाया आद्रा और 8419 पुरी-दरभंगा एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने बताया कि नौ जुलाई तक स्थगित रहने वाली रेलगाड़ियों में 315/316 हावड़ा-आद्रा-चक्रधरपुर पैसेंजर, 315ए/316ए हावड़ा-आद्रा-बोकारो एवं 353/354 खड़गपुर-टाटा पैसेंजर शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications