ज्ञानेश्वरी रेल हादसे के आरोपी की तलाश में छापामारी
झारग्राम पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने कहा, "इलाके में छापे की कार्रवाई की गई है जिसमें 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।"
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उमाकांत महतो के इस इलाके में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस और केद्रीय अर्धसैनिक बलों के संयुक्त दल द्वारा यह कार्रवाई की गई।
अधिकारी ने कहा, "उमाकांत के ठिकाने से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों से उमाकात के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications