चीन की जनसंख्या 2015 तक 1.4 अरब हो जाएगी

देश की शीर्ष जनसंख्या नीति एजेंसी की प्रमुख ली बिन ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 20 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

राष्ट्रीय जनसंख्या एवं परिवार नियोजन आयोग के निदेशक ली ने शनिवार को पूर्वी चीन के जियांगसू प्रांत की राजधानी नांजिंग में चीनी जनसंख्या संगठन (सीपीए) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह आंकड़ा जारी किया।

ली के हवाले से सिंहुआ ने कहा है कि अगले पांच वर्षों के दौरान शहरी इलाकों की जनसंख्या 70 करोड़ तक पहुंच जाएगी जो पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों की जनसंख्या से अधिक हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए चीनी सरकार ने वर्ष 1970 में 'एक बच्चा' नीति लागू किया था। इससे वर्ष 1978 और 2008 के बीच कुल जनसंख्या वृद्धि में 40 फीसदी कमी आई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+