अकेले रहना पसंद करने लगे हैं फिनलैंडवासी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फिनलैंड में पिछले 30 सालों में अकेले रहने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। अधिकतर काम करने वाले व्यक्ति अकेले रहते हैं और इनकी संख्या भी बढ़ती जा रही है।
यहां अकेले रहना सामान्य बात हो गई है। ऐसी जीवनशैली के नाते कई लोगों के जीवन का यह एक अहम हिस्सा बन गया है। युवा पहले व्यवस्थित होना चाहते हैं।
फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में पुरूषों की तुलना में अधिकतर महिलाएं अकेली हैं। दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में हालात इसके उलट हैं, जहां ज्यादतर पुरूष अकेले रहना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications