भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक की नाव दुर्घटना में मौत

न्यूयार्क, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के एक युवा अमेरिकी फिजियोथेरेपिस्ट की न्यूयार्क हार्बर में हुई एक नाव दुर्घटना में मौत हो गई। यह व्यक्ति अगले महीने अपनी प्रेमिका से शादी रचाने की तैयारी कर रहा था।

न्यूयार्क डेली न्यूज ने रविवार को खबर दी है कि जिजो पुथुवामकुन्नथ (30) शुक्रवार अपराह्न् स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पास एक छोटी-सी नाव पर अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती कर रहे थे। उसी दौरान एक 30 फुट लंबी नाव ने उसकी नाव को टक्कर मार दिया। इस नाव को रिचर्ड अक्वि लोन नामक व्यक्ति चला रहा था।

टक्कर इतनी तेज थी कि छोटी नाव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पतवार पुथुवामकुन्नथ के शरीर में घुस गया। परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गई। इसके दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी, सिसी चाको के साथ बैठकर अपनी शादी के लिए तस्वीर खिंचाई थी।

भारतीय प्रवासी, पुथुवामकुन्नथ ने रुटगर्स युनिवर्सिटी से डॉक्टोरेट की उपाधि हासिल की थी। वह फिजियोथेरेपिस्ट थे तथा न्यूजर्सी में स्कूलों और अस्पतालों में बच्चों के साथ काम करते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+