भारत बंद के दौरान सड़कों से नदारद रहेंगे 62 लाख वाहन
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को अनुचित बताया है।
एआईएमटीसी के अध्यक्ष जी. आर. षणमुगप्पा ने एक बयान में कहा, "इस बढ़ोतरी से न केवल सड़क यातायात प्रभावित हुआ है बल्कि आम आदमी पर भी भारी बोझ पड़ा है।"
उन्होंने कहा, "भारत में सड़क परिवहन क्षेत्र के गैर राजनीतिक संगठन एआईएमटीसी ने देश के लोगों की एकजुटता के प्रदर्शन के लिए पांच जुलाई को हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। देश में लोग पहले ही महंगाई से परेशान हैं और ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी से आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications