आंध्र प्रदेश उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने 8 प्रत्याशी घोषित किए
कांग्रेस ने रविवार को आठ विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। शेष चार सीटों के लिए अगले एक-दो दिन के भीतर प्रत्याशी तय किए जाएंगे।
पार्टी ने फिर से उन्हीं उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है, जिन्हें पिछले वर्ष हुए चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व मंत्री मोहम्मद अली शब्बीर येल्लारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अन्य पूर्व मंत्री जी. विनोद चेन्नूर से भाग्य आजमाएंगे।
अन्य उम्मीदवार हैं- ए. इंद्रकिरण रेड्डी (सिरपुर), लक्ष्मण कुमार (धर्मपुरी), ए. श्रीनिवास (वेमुलावाड़ा), के.के. महेंद्र रेड्डी (सिरशिल्ला) और के. दयासागर राव (वारांगल पश्चिम)।
राज्य की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराना इसलिए आवश्यक हो गया था, क्योंकि तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर तेलांगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के 10 तथा तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक-एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया था।
टीडीपी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जबकि टीआरएस ने इस्तीफा दे चुके प्रत्याशियों को फिर से चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications