'प्रतिशोध में दंतेवाड़ा जैसा हमला कर सकते हैं नक्सली'
पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था), सुरोजित कर पुरकायस्थ ने कहा कि खुफिया सूचनाओं के बाद और नक्सलियों द्वारा आजाद की हत्या के विरोध में आहूत सोमवार के राष्ट्रव्यापी बंद के पहले, पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के पुलिस थानों को सतर्क कर दिया गया है।
इसके अलावा राज्य के तीन पश्चिमी जिलों-पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया-में विशेष सतर्कता उपाय किए गए हैं। ये तीनों जिले पश्चिम बंगाल में नक्सलियों के गढ़ माने जाते हैं।
पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी रेंज) जुल्फिकार हसन ने कहा, "हमने सभी पुलिस थानों को सतर्क कर दिया है। लेकिन इन तीन जिलों के उन इलाकों में अधिकतम सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं, जहां नक्सली सक्रिय हैं।"
ज्ञात हो कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के प्रवक्ता आजाद को पुलिस ने आंध्र प्रदेश में आदिलाबाद जिले के जंगलों में शुक्रवार को एक कथित मुठभेड़ में मार डाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications