स्पेन में 2.6 टन कोकीन जब्त
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार कोकीन जब्त करने की पुष्टि के साथ ही पुलिस को मादक पदार्थ की तस्करी के लिए कैरेबिया, यूरोप और अफ्रीका को जोड़ने वाले नए रास्ते को लेकर शक है।
कानेरी द्वीप पर शनिवार को सांताक्रुज डे टनेरिफ शहर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई का खुलासा किया।
लेफ्टिनेंट कर्नल रिकाडो अरांज ने बताया कि गत 28 जून को संयुक्त रूप से टेनेरिफ, मेलिला, मलागा और अल्मारिया शहरों में अभियान चलाकर 2.6 टन कोकीन जब्त की गई।
गिरफ्तार लोगों में स्पेन के सात, एक लिथुनियाई,एक जर्मन और एक उरुग्वे का नागरिक शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications