निर्यात संवर्धन परिषद ज्वेलरी प्रदर्शनी लगाएगी
यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में किया जाएगा जहां फैशन ज्वेलरी, इमीटेटेड ज्वेलरी और फैशन एसेसरीज के अलावा फैंसी जूते और कढ़ाई की चीजों का प्रदर्शन किया जाएगा।
तीन दिन की इस प्रदर्शनी में 150 निर्माता और निर्यातक हिस्सा लेंगे यहां लोगों को खरीददारी का मौका भी मिलेगा।
ईपीसीएच के अध्यक्ष राज कुमार मल्होत्रा ने कहा कि हालांकि देश से यूरोप, अमेरिका और एशिया के कई देशों को फैशन ज्वेलरी का निर्यात होता है लेकिन इसके निर्यात में वृद्धि की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications