अफगानिस्तान में 80 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आतंरिक मंत्रालय के एक बयान में बताया गया है कि दक्षिणी प्रांत हेलमंद के दिशु जिले में कुल 63 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं।
बयान में कहा गया है कि अफगान और अमेरिकी नेतृत्व वाले सुरक्षा बलों ने शुक्रवार से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रखा था, जो रविवार सुबह तक जारी रहा।
इस दौरान संयुक्त सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से 16.5 टन मादक पदार्थ जब्त किया, जबकि 10 तस्करों और शस्त्र आतंकियों को हिरासत में लिया। इनमें विदेशी लड़ाके भी शामिल हैं।
बयान के मुताबिक संयुक्त सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई के दौरान अफगान नागरिकों को मुक्त कराया। जिन्हें तालिबान आतंकवादियों ने सरकार के साथ काम करने के आरोप में जेल में डाल दिया था।
प्रांतीय गवर्नर ने रविवार को एक बयान में बताया कि कि हेलमंद प्रांत के नाद अली जिले में शनिवार को नाटो के हवाई हमले में एक स्थानीय तालिबान कमांडर सहित उसका एक सहयोगी मारा गया।
प्रांतीय गवर्नर के एक प्रवक्ता शाहीदुल्ला शाहिद ने बताया कि मध्य प्रांत वर्दक में शनिवार को तीन अलग-अलग हवाई हमलों में कम से कम 16 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications