आईटी कंपनियों में सोमवार को अवकाश

इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस गोपालकृष्णन ने आईएएनएस से कहा, "एहतियात के तौर पर हमने बेंगलुरू कार्यालय में अवकाश रखा है। इससे होने वाले काम के नुकसान की भरपाई शनिवार (10 जुलाई) को कामकाज करके पूरी की जाएगी।"

वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी ने हालांकि बीपीओ जैसे जरूरी कामकाज को पूरा करने के लिए बंद के दौरान जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

गोपालकृष्णन ने कहा, "प्रमुख योजनाओं पर काम कर रहे कर्मचारियों को कार्यालय में रुकने और यातायात के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।"

शहर में कंपनी के 4.8 अरब डॉलर लागत वाले सबसे बड़े साफ्टवेयर पार्क में करीब 16,000 कर्मचारी काम करते हैं। शहर से यह 30 किलोमीटर दूर स्थित है।

इसी तरह शहर में दो कार्यालयों वाली कंपनी विप्रो ने भी सोमवार को अवकाश की घोषणा की है और इसके बदले शनिवार को कर्मचारियों को काम पर बुलाया गया है।

विप्रो के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुरेश सेनापति ने कहा, "हमने पांच जुलाई को देशव्यापी हड़ताल के चलते अवकाश रखा है।"

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया है।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है, "हम आपको बाद में जानकारी दे पाएंगे अभी तक इस बारे में फैसला नहीं हुआ है, कर्मचारियों को ईमेल और एसएमएस के जरिए सूचना दे दी जाएगी।"

सरकारी क्षेत्र की कंपनी बेंगलुरू मेट्रोपोलिटन कार्पोरेशन द्वारा संचालित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के संचालन को लेकर अनिश्चितता के चलते आईटी क्षेत्र की सैकड़ों कंपनियों ने सोमवार को अवकाश की घोषणा कर दी है।

एहतियाती कदम उठाते हुए कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने सोमवार को अवकाश रखा है और कर्मचारियों को इसके बदले शनिवार को काम पर आने के लिए कहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+