दिल्ली हवाई अड्डे पर देश की सबसे बड़ी मल्टी लेवल पार्किं ग

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) के अधिकारी ने कहा, "हवाईअड्डे पर आधारभूत संरचना में सामान्य यातायात और यात्रियों की सुविधा के लिए एक अच्छी पार्किं ग का होना बहुत जरूरी है।"

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को इस टर्मिनल का उद्घाटन किया था। यह टर्मिनल दुनिया के छह सबसे बड़े और आधुनिक हवाईअड्डों में से एक है, इसका निर्माण केवल 37 महीनों में तीन अरब डॉलर की लागत से किया गया है।

टर्मिनल पर वास्तविक परिचालन 16 जुलाई से शुरू हो जाएगा। अक्टूबर में राजधानी में राष्ट्रमंडल खेल होने हैं।

टर्मिनल-3 में मल्टी लेवल पार्किं ग पर कुल पांच स्तर हैं, ग्राउंड फ्लोर और छत को मिलाकर यहां सात स्तरों पर पार्किं ग की सुविधा है।

पार्किं ग इमारत में ग्राउंड लेवल से ऊपरी मंजिलों के लिए वातानुकूलित एलिवेटर सेवा उपलब्ध है। ग्राउंड लेवल पर प्रवेश और निकास के लिए चार दरवाजे हैं जबकि इससे ऊपर की मंजिल पर प्रवेश और निकास के लिए दो दरवाजे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि पार्किंग को नियोजित करने के लिए स्पेस एवेलबिलिटी डिस्प्ले सिस्टम (एसएडीएस) लगाया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+