अफगानिस्तान में पेट्रियस ने कमान संभाली (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के मुख्यालय पर पेट्रियस ने कहा, "हमें अफगान, तालिबान के सामने यह साबित करना होगा कि आईएसएएफ सुरक्षा बल लोगों की रक्षा कर सकता है।"

उन्होंने कहा, "हमारा जीतना ही स्पष्ट तौर मुख्य उदेश्य है।" समारोह में नाटो और अफगान के अधिकारी मौजूद थे।

कमान में ऐसे समय में बदलाव किया गया है जब वर्ष 2001 में अति इस्लामिक उग्रपंथियों को अपदस्थ करने के बाद आज भी विद्रोही मजबूत स्थिति में हैं।

पेट्रियस ने कहा, "हम एक कठिन लड़ाई में लगे हुए हैं। हम युद्ध के कई सालों के बाद बेहद महत्वपूर्ण दौर में हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें अफगान के लोगों और दुनिया के सामने यह साबित करना होगा कि अलकायदा और उसके सहयोगी आतंकवादी गुटों को अफगानिस्तान की सीमा के भीतर दोबारा खड़ा होने की अनुमति नहीं देंगे। जिससे कि उन्हें सबक मिल सके कि वे अफगान की जनता और दुनिया में स्वतंत्रता पसंद देशों पर हमला नहीं कर सकते।"

अमेरिका के शीर्ष नेतृत्व के बारे में मीडिया में अपमानजनक टिप्पणी के बाद जनरल स्टेनली मैकक्रिस्टल को अफगानिस्तान में नाटो सेना के कमांडर के पद से हटा दिया गया।

उल्लेखनीय है कि मैकक्रिसटल की गत जून में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, अफगानिस्तान में अमेरिका के राजदूत कार्ल इकेनबरी और अफगानिस्तान व पाकिस्तान के लिए विशेष दूत रिचर्ड हॉलब्रुक ने कड़ी आलोचना की थी।

अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना अपना नुकसान बढ़ने और तालिबान से निपटने व भ्रष्टाचार कम करने में अफगान सरकार की विफलता को लेकर चिंतित है।

पेट्रियस (57 वर्ष) ने इराक में वर्ष 2007 में आतंकवाद के खिलाफ अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और अमेरिकी सेनाओं की वापसी के लिए ठोस आधार तैयार किया।

पेट्रियस ने कहा, "नागरिक और सैनिक, अफगान तथा अंतर्राष्ट्रीय, हम सभी एक अभियान के लिए एक दल हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+