ईंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारत बंद न्यायोचित नहीं : देवड़ा
देवड़ा ने एक बयान में कहा, "विपक्ष द्वारा किया गया बंद का आह्वान न्यायोचित नहीं है। आम आदमी पर इसका थोड़ा प्रभाव पड़ा है।"
उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों को बरगला रही है। बंद गरीब और आम जनता के हितों के खिलाफ है। देहाड़ी मजदूर अपने हक से वंचित रहेंगे ही बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।"
उन्होंने कहा, "केरोसीन के तेल में प्रति लीटर हुई तीन रुपये की वृद्धि का मतलब है उसे 50 पैसे प्रतिदिन अतिरिक्त खर्च करने होंगे जबकि गैस की कीमत में हुई 35 रुपये की वृद्धि का अर्थ है प्रतिदिन उसे एक रुपये अतिरिक्त खर्च करना होगा। "
उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि से महंगाई की दर बहुत कम प्रभावित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications