रोसैया 78 वर्ष के हुए
बुजुर्ग नेता ने अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ विशेष प्रार्थनाएं कीं।
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिए और उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थनाएं कीं।
उन्हें बधाई देने के लिए उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं, मंत्रियों और अन्य शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। युवा कांग्रेस के नेताओं ने इस अवसर पर 78 किलो का केक काटा।
रोसैया का जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न भागोंे में दरिद्र नारायण भोजन एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हा, विपक्षी दल के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू, प्रजा राज्यम पार्टी के प्रमुख के. चिरंजीवी एवं अन्य दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री को बधाई दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications