दिल्ली में डेंगू के मामले

अधिकारियों ने कहना है कि इस साल राष्ट्रमंडल खेलों की वजह से पूरे शहर में खुदाई का काम चलने और पानी भर जाने की वजह से ही संभवत: इसके मच्छर समय से पूर्व पनपने लगे हैं। अमूमन देखा जाता है कि राजधानी में मानसून के बाद ही डेंगू के मामले सामने आते हैं, जब बारिश की वजह से एकत्रित हुए गंदे पानी के कारण मच्छर पैदा होते हैं।

डेंगू के दोनों मामले जून के अंतिम हफ्ते में सामने आए हैं।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्साधिकारी एन. के. यादव ने आईएएनएस को बताया,"दिल्ली में इस साल डेंगू का यह पहला मामला है। समय से पहले ही डेंगू ने दस्तक दे दी है। जून के दौरान यह बीमारी नहीं होती है, जो चिंता का सबसे बड़ा कारण है।"

उन्होंने कहा, "मूलचंद और सेंट स्टीफेंस अस्पताल में जून के दौरान डेंगू के मामले प्रकाश में आए, हांलाकि इस बीमारी का यह वक्त नहीं हैं।"

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले साल डेंगू से तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि इससे 1,000 प्रभावित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+