दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। एक गुमनाम व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को फोन करके दिल्ली मेट्रो के उत्तम नगर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (साईआईएसएफ) के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "फोन दोपहर दो बजकर आठ मिनट पर नोएडा के पुलिस अधीक्षक को किया गया था। फोन करने वाले ने बताया कि मेट्रो के उत्तम नगर स्टेशन पर बम रखा गया है। स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों को फौरन सतर्क कर दिया गया।"

सीआईएसएफ ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर तैनात सभी दस्तों को चौकस कर दिया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन और अन्य प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर खोजी कुत्ते और तोड़-फोड़ निरोधी दस्ते तैनात कर दिए गए।

उन्होंने बताया, "फोन करने वाले की तलाश की जा रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+