जोड़े का शव बरामद, सम्मान के नाम पर हत्या की आशंका

पुलिस अधिकारी मदनलाल ने आईएएनएस को बताया, "श्याम मोहम्मद और रीना का शव बरामद किया गया है। उनकी उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच है। उनके शव के निकट जहर की गोलियां बरामद की गई हैं तथा शरीर पर किसी तरह के घाव के निशान नहीं मिले हैं। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उनकी हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की है।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सम्मान के नाम पर हत्या के संदर्भ में भी इस मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक श्याम और रीना शादी करना चाहते थे लेकिन उनका परिवार इसके खिलाफ था।

मदनलाल ने कहा, "हमने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"

गौरतलब है कि हरियाणा में पिछले महीने सम्मान के नाम पर हत्या के दो मामले सामने आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+